Kapil Sharma की बेटी बंगाली समझती हैं, कॉमेडी किंग ने बताई इसकी वजह

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में बेटी अनायरा को लेकर कुछ बातें बताई। हाल ही में एक एपिसोड में क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) अपनी पत्‍नी प्रियंका के साथ शो में आए थे। इस दौरान कॉमेडी किंग ने बताया कि उनकी बेटी बंगाली भाषा को आसानी से समझ कर अपना प्रतिक्रिया देती है।

मुकेश खन्ना के विवादित बयान पर सोना मोहपात्रा ने साधा निशाना, कहीं ये बातें

दरअसल, कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में कपिल ने सुरेश रैना और उनकी पत्‍नी प्रियंका के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि घर में हम सभी हिंदी में, पंजाबी में बात करते हैं। अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह बंगाली भाषा पर ज्‍यादा रिएक्‍ट करती है।

इसका कारण बताते हुए कपिल ने कहा कि, बच्चों के साथ-साथ उनकी नैनी का भी खास ख्याल रखना होता है। अनायरा से जब हिंदी या अंग्रेजी में बात करो तो वो कुछ रेस्‍पॉन्‍स नहीं करती। पर जब बंगाली में बात करो तब वो रिएक्ट करती है। ऐसा इसलिए कि अनायरा की नैनी बंगाली हैं। बता दें कि कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का जन्म 10 दिसंबर 2019 को हुआ है।

 

Exit mobile version