Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाहौर कलंदर्स को हराकर कराची किंग्स बना चैंपियन

Babar Azam

बाबर आज़म

कराची| पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2020 का फाइनल मैच 17 नवंबर को कराची के नैशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कराची किंग्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कराची किंग्स की जीत के हीरो रहे बाबर आजम, जिन्होंने 49 गेंदों पर 63 रनों की नॉटआउट पारी खेली।

पीएसएल का फाइनल मैच मार्च में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते प्लेऑफ मैचों को रद्द कर दिया गया था। कराची में ही पीएसएल के पांचवें सीजन के सभी प्लेऑफ मैच 14, 15 और 17 नवंबर को खेले गए। फाइनल मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई और कराची किंग्स ने आसानी से मैच जीत लिया।

टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया

लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। तमीम इकबाल ने 35 और फखर जमां ने 27 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी निभाई।

कराची किंग्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का जरा भी मौका नहीं दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा और कोई बल्लेबाज 20 रनों तक भी नहीं पहुंचा। वकस मकसूद अरशद इकबाल और उमैद आसिफ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कप्तान इमाद वसीम ने एक विकेट लिया।

Exit mobile version