करण जौहर को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को लेकर वह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर मिलने वाली तमाम बधाईयों के साथ वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
‘कॉफी विद करण में आपने करण जौहर को अक्सर सेलेब्स के साथ रैपिड फायर राउंड खेलते देखा होगा। रैपिड फायर राउंड उन्हें इतना पसंद है कि सेट पर जैसे ही थोड़ी सी फुर्सत मिली तो उन्होंने आलिया को इस खेल के जाल में फिर फंसा लिया और उनसे कई सवालों के जवाब फटाफट मांग लिए। हालांकि इस दौरान आलिया के चेहरे की स्माइल लोगों को दीवाना कर रही है।
करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ रैपिड फायर राउंड खेलते नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर ये खेल जमाते हुए करण ने एक के बाद एक कई सवाल आलिया से किए।
करण जौहर आलिया से पूछते हैं, ‘हम शूटिंग कर रहे हैं…’ आगे आलिया कहती हैं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’। करण पूछते हैं, ‘रॉकी (रणवीर सिंह) कहां है?’ आलिया जवाब देती हैं, ‘वर्कआउट कर रहे हैं’। आलिया जवाब देते हुए कंफ्यूज होती दिखती हैं तो करण कहते हैं कि यह कोई मुश्किल सवाल नहीं है। अपने प्यारी सी मुस्कान के साथ एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें रैपिड फायर पसंद नहीं है।
करण आगे पूछते हैं कि सीजन का पसंदीदा गाना कौन सा है, उन्होंने बताया ‘लवर’ और ‘राता लंबिया’। आलिया से ‘सीजन की फिल्म’ के लिए पूछा तो उन्होंने ‘सूर्यवंशी’ का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ‘सक्सेशन’ देखना पसंद है। ‘किस पल ने उन्हें प्रेरित किया?’ इस सवाल पर आलिया ने कहा कि जब करण जौहर को पद्मश्री मिला। करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘रात की शूटिंग, अगली फिल्म रॉकी के साथ।’
बालों को स्मूथ और सिल्की बनाएंगी ये टिप्स, आज ही आज़माएं और देखे फर्क
करण जौहर के इस वीडियो पर खूब कॉमेंट्स आ रहे हैं। लोगों को आलिया का स्माइल काफी पसंद आ रही हैं। रणवीर सिंह ने इस वीडियो को देख कॉमेंट किया है, ‘तुम दोनों को मैं एक सेकेंड के लिए भी अकेला नहीं छोड़ सकता।’
आपको बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। साल 2016 की ‘ए दिल है मुश्किल’ के बाद करण की फीचर फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।