Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वानखेड़े स्टेडियम में उतरे फिल्मी सितारे, मेसी से बेटों संग मिलने पहुंची करीना कपूर

Kareena Kapoor arrived to meet Messi

Kareena Kapoor arrived to meet Messi

वर्ल्ड फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) इस वक्त भारत आए हैं, इस दौरान उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब हैं। मेसी (Messi)  GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए आए हुए हैं, इस दौरान उन्होंने हैदराबाद से लेकर मुंबई तक का दौरा किया है। बीते दिन कोलकाता में मेसी से मिलने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बेटे के साथ पहुंचे थे, एक्टर के अलावा और बड़ी हस्तियों ने भी फुटबॉलर से मुलाकात की। 14 दिसंबर को मेसी से और भी कई फिल्मी सितारों ने मुलाकात की।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी (Lionel Messi)  को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान कई फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों को भी स्पॉट किया फुटबॉलर से मिलने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह के साथ पहुंची। इस दौरान का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर और जेह ने जर्सी पहनी हुई है।

बेटों संग नजर आईं करीना

करीना ने केवल मेसी (Messi) से मुलाकात ही नहीं की बल्कि उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। करीना ने मेसी से मुलाकात के पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की थी। करीना कपूर के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी फैमिली के साथ मेसी से मुलाकात की। शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा और बेटे वियान थे। शिल्पा को स्टेडियम से बाहर आते देखा गया, हालांकि, मेसी के साथ उनकी फोटो अभी तक सामने नहीं आई है।

कई सितारे होंगे शामिल

बॉलीवुड के और सितारों में शाहिद कपूर के बच्चों ने भी फुटबॉलर से मुलाकात की है। मेसी (Messi) वानखेड़े स्टेडियम में GOAT कप एग्जीबिशन मैच खेलने वाले हैं। इस दौरान फिल्मी दुनिया के कई सारे सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं मैच के अलावा फैशन शो और ऑक्शन भी होगा। मेसी को भारत दौरे पर देखकर उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। मुंबई की सड़कों पर मेसी के फैंस उनके नाम के नारे लगा रहे थे वहीं कुछ लोग प्लेयर का पोस्टर लिए भी दिखे।

Exit mobile version