Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति सैफ अली खान संग वॉक करती आईं नजर करीना कपूर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्हें पति सैफ अली खान संग मुंबई स्ट्रीट पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया। करीना कपूर खान ने इस दौरान नीले रंग की डेनिम शर्ट और ब्लैक जैगिंग्स पहनी हुई थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं अनुष्का शर्मा

फोटोज में करीना कपूर खान ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है और बालों को बांधा हुआ है। वहीं, सैफ अली खान प्लेन व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। हाल ही में करीना, दिल्ली से वापस मुंबई लौटी हैं। दरअसल, वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी करने के लिए वहां परिवार के साथ गई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी। जनवरी के महीने में करीना और सैफ के घर नन्हा मेहमान आएगा। खबरों की मानें तो दोनों इस नए मेहमान का स्वागत नए घर में करेंगे। दोनों जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, जिसमें अभी काम चल रहा है।

दोबारा पैरेंट्स बनने पर सैफ ने कहा था कि मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। यह सबसे सही उम्र है बच्चे को बढ़ते देख। जब आप युवा होते हैं तो आप उस समय खुद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। अपने करियर को लेकर चिंतित रहते हैं। और जब आप सेटल हो चुके होते हैं, आपके पास समय होता है और आप ज्यादा प्यार दे पाते हैं।

Exit mobile version