Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करीना कपूर खान ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो

kareena kapoor

kareena kapoor

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार शूट कर रही हैं और प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त भी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इसके साथ ही करीना कपूर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उन्होंने पिंक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई है और बेबी बंप पर हाथ रखते हुए सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना लिखती हैं, “हम दो लोग, शूटिंग सेट पर।” करीना कपूर खान की इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन आया है। कियारा आडवाणी ने लाल रंग का हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हार्ट बनाने के साथ लव लिखा है।

Exit mobile version