Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करीना कपूर ने तैमूर संग भांजी इनाया की स्पेशल फोटो शेयर किया बर्थडे विश

inaaya taimur

इनाया का जन्मदिन

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना की ननद सोहा अली खान ने बेटी इनाया का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करीना ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

पैर की सर्जरी के बाद वर्कआउट कर रहे है रणदीप हुड्डा

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके बेटे तैमूर के साथ इनाया नजर आ रही हैं। दोनों साथ में कुछ पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर और इनाया की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हमारी खूबसूरत इनाया।’ इस पोस्ट को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट कर इनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मालूम हो कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। करीना इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं और खुद को फिट रख रही हैं। करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चढ्डा में नजर आने वाली हैं। इसमें वह आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Exit mobile version