Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करीना कपूर ने अक्षय कुमार से कहा था – ‘तैमूर आपके लिए खतरा है’

करीना तैमूर अक्षय कुमार

करीना तैमूर अक्षय कुमार

नई दिल्ली| करीना कपूर और सैफ अली खान की बेटे तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। बता दें कि एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेज कर दिया था।

रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर से भी करती थीं बात

दरअसल, करीना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें करीना, अक्षय को कहती हैं कि तैमूर आने वाले आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। करीना कहती हैं, अक्षय कुमार, मैं आपको बता रही हूं तैमूर आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है। अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होदा। ये एक ओपन चैलेंज है।

करीना ने अक्षय को ये चैलेंज फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान दिया था।

करीना को अम्मा कहते हैं तैमूर

सारा ने एक बार बताया था कि तैमूर उन्हें गोल बुलाते हैं। सारा ने कहा था, ‘तैमूर जब भी मुझे देखता है तो वह मुझे गोल कहता है। मुझे नहीं पता वह गोल क्यों बोलता है क्योंकि अब तो मैं बिल्कुल भी गोल(मोटी) नहीं हूं।’ सारा ने यह भी बताया था कि तैमूर, करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा और इब्राहिम को भाई कहता है।

सामने आई मुंबई पुलिस दिशा सालियान मौत केस में बड़ी लापरवाही, क्या है सच?

वहीं एक इंटरव्यू में सारा ने सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग को लेकर कहा था, ‘अच्छा लगता है जब पापा तैमूर के साथ एंजॉय करते हैं। तैमूर के साथ वह फादरहुड अच्छे से एंजॉय करते हैं। तैमूर उनकी लाइफ में खुशियां लेकर आया है।’

बता दें कि तैमूर के लुक्स की फैन तो उनकी मम्मी करीना भी हैं। करीना ने तो एक बार यह तक कह दिया था कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है।

दरअसल, एक शो के दौरान करीना ने कहा था, ‘मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। मैं मानती हूं कि उसके पठान जींस हैं, लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था’।

Exit mobile version