Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

Karisma Kapoor- Sanjay Kapoor passes away

Karisma Kapoor- Sanjay Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। गुरुवार रात को संजय की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनकी मौत उस वक्त हुई जब वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो अचानक मैदान में गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संजय के निधन की खबर मिलते ही परिवार और करीबी दोस्त का करिश्मा के घर पहुंचें।

बहन करिश्मा (Karisma Kapoor) के घर पहुंची करीना

संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर उनकी बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान और करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा उनके पति शकील देर रात उनके घर पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी बेहद दुखी नजर आ रहे हैं।

करीना और सैफ को करिश्मा के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान दोनों के ही चेहरे पर संजय कपूर के निधन का गम साफ देखा जा सकता है। इस दौरान करीना ने फोटोग्राफरों से अपना चेहरा हाथ से ढक कर छिपाने की कोशिश करती नजर आईं। वहीं, मलाइका अरोड़ा हल्के बेज रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वह कांच के दरवाजे के पीछे खड़ी हैं और बाहर निकलने से पहले अपने परिवार से बात कर रही हैं। एक अन्य क्लिप में मलाइका अमृता के बेटे के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी हैं। फिलहाल, करिश्मा ने अभी तक अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

सेहुल सेठ ने संजय के निधन की करी पुष्टि

एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए संजय कपूर के निधन की पुष्टि की है। राहुल ने एक्स पर लिखा- ‘संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’

Exit mobile version