Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए सदस्यों ने ली शपथ

karnataka cabinate expansion

karnataka cabinate expansion

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। आज कर्नाटक की सरकार में बहुत दिनों से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। इस बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में कई नई हस्तियों को शामिल किया गया है। इस मंत्रिमंडल में उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली और मुरुगेश निरानी जैसे राजनेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। कर्नाटक के कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं। कर्नाटक के इस विस्तार के बाद बने नए मंत्रिमंडल में सात नए लोगों भी जगह मिली है।

इंडिगो मैनेजर की हत्या : चढ़ा बिहार का सियासी पारा, विपक्ष बोला-‘महाजंगलराज के महाराजा इस्तीफा दो’

मंत्रिमंडल में 7 सदस्यों की जगह खाली है। जो लोग मंत्री बनेंगे उनमें मुर्गेश निरानी उमेश कट्टी, अंगारा, योगेश्वर, अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, शंकर आर का नाम शामिल है। इसके अलावा कई और लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है। नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे।

Exit mobile version