Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

डीके शिवकुमार DK Shivkumar

डीके शिवकुमार

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य में पार्टी के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह जानकारी डीके शिवकुमार ने स्वंय दी है। उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

पहली सितंबर से चल सकती है मेट्रो, स्कूल-कॉलेज अभी रहेंगे बंद

शिवकुमार से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो चुका है।

Exit mobile version