Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नाटक: पत्थर खदान में विस्फोट से छह लोगों की मौत, वेंकैया नायडू ने जताया शोक

Venkaiah Naidu

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कर्नाटक में पत्थर की एक खदान में रखी जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण लोगों की छह लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ कर किसान आंदोलन को धार देंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा कि श्री नायडू ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है।

नायडू ने कहा कि कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में हुई खदान दुर्घटना में हताहत लोगों के विषय में जानकर व्यथित हूं। घायल और प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में सोमवार देर रात जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत हो गयी।

Exit mobile version