Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना कर कार्तिक अपने हर सपने को कर रहे पूरा

Kartik fulfills his dream by creating a separate identity in the industry

Kartik fulfills his dream by creating a separate identity in the industry

प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कार्तिक ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कार्तिक एक तरफ अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं तो दूसरी तरफ उनके लुक पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। बता दे उन्होने हाल ही में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी हैl इसके अलावा उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैं। उनकी यह कार इटली से एअरलिफ्ट कर मुंबई लाई गई है। उसके पीछे कारण यह है कि कार्तिक आर्यन कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने इंतजार नहीं कर पा रहे थे। उनकी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई।

भारत में तीसरी कोरोना वैक्सीन Sputnik V को मिली सरकार की मंजूरी

कार्तिक एक के बाद एक सपने को पूरा कर रहे हैं। पिछले साल इसी समय कार्तिक ने नया फ्लैट लिया था। उन्होंने यारी रोड स्थित एक सोसायटी में फ्लैट लिया था। इसकी कीमत करीब 1.60 करोड़ बताई गई। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक ने जो घर खरीदा है, वह उसके किराएदार भी रह चुके हैं। जब कार्तिक ग्वालियर से मुंबई आए थे तो उसी फ्लैट में किराए पर रहते थे।

ताली-थाली बहुत हो चुका, हर जरूरतमंद को मिले कोरोना वैक्सीन : राहुल

जिसका कुल क्षेत्रफल 551 वर्गफीट है। इसमें से 459 वर्गफीट सिर्फ कार्पेट एरिया है। उनका फ्लैट बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर है। कार्तिक ने ये फ्लैट अपनी मां के नाम पर खरीदा है। यहां वो अपने माता-पिता और बहन कृतिका के साथ रहते हैं। उनका ये घर काफी खूबसूरत है। कार्तिक के शेयर किए गए वीडियो में आपने उनका ये आशियाना कई बार देखा होगा।

 

 

 

 

Exit mobile version