Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद दी जानकारी

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

मुंबई। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर से कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘सबकुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने वाली इमोजी बनाई है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले साल 2021 में भी कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, हालांकि जल्द ही वह इससे रिकवर भी हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है।

जल्द जारी होने वाला है UP Board का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

कार्तिक आर्यन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं कार्तिक जल्द ही अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में अभिनय करते नजर आएंगे।

Exit mobile version