Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ : 100 सालों बाद बन रहा है यह अद्भुत संयोग, जानिए इस शुभ योग के बारे में

करवा चौथ

करवा चौथ

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ व्रत 4 नवंबर को पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि इस करवा चौथ बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है जिसके चलते सुहागिन महिलाओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के इस दुर्लभ संयोग के बारे में।

करवा चौथ का शुभ संयोग

इस साल करवा चौथ पर 4 राजयोग सहित करीब आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। इससे पहले करवा चौथ पर इतने शुभ योग पिछले 100 सालों में नहीं बने। 4 नवंबर बुधवार को करवा चौथ यानी सौभाग्य पर्व पर शिव, अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। वहीं, शंख, गजकेसरी, हंस और दीर्घायु नाम के राजयोग भी बन रहे हैं।

करवाचौथ स्पेशल: इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही करें फेशियल, दिखेंगी खूबसूरत

खास बात यह है कि पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत अच्छा है। ज्‍योतिषियों के मुताबिक, यह योग पति के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए यह फलदायी होगा।

करवा चौथ पूजन सामग्री

करवा चौथ के व्रत की पूजन सामग्री में पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्‍चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी,  हल्‍दी, चावल, मिठाई, चीनी का बूरा, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा के पैसे शामिल करना जरुरी है।

Exit mobile version