Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ कब है? जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth

Karwa Chauth

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी दो दिन पड़ रही है, 9 और 10 अक्टूबर को। इसके चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि करवा चौथ का व्रत 9 अक्टूबर को रखा जाएगा या फिर 10 अक्टूबर को। ऐसे में आपका यह कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

करवा चौथ (Karwa Chauth) कब?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 10 अक्टूबर को रात 7 बजकर 37 मिनट पर होगा।

ऐसे में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को ही रखा जाएगा। 10 अक्तूबर को व्यतिपात योग भी बनने वाला है, जिसे बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस योग से पहले ही करवा चौथ की पूजा कर लेनी चाहिए।

करवा चौथ (Karwa Chauth) मुहूर्त

चांद के निकलने का समय – 10 अक्टूबर को रात 8:03 मिनट पर।
करवा चौथ पूजा टाइम – 10 अक्टूबर सुबह 5:16 बजे से शाम 5:42 मिनट तक।
सरगी खाने का समय – 10 अक्टूबर को सुबह 4:40 बजे से 5:30 मिनट तक।

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखने से पहली सरगी खाना बहुत जरूरी माना गया है। पंचांग के मुताबिक, सरगी खाने के लिए ब्रह्म मुहर्त सबसे शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त समाप्त होने से पहले ही करवा चौथ की सरगी खा लेनी चाहिए। करवा चौथ का व्रत चांद के दर्शन करने के बाद ही पूरा माना जाता है।

Exit mobile version