Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कासगंज हत्याकांड: फरार मुख्यारोपी मोती सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित

kasganj case

kasganj case

उत्तर प्रदेश के कासंगज सिपाही हत्याकाण्ड के फरार मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया मोती सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कासगंज घटना के मुख्य आरोपी के भाई एलकार सिंह को आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में में काली नदी के किनारे मार गिराया था और इस दौरान मोती सिंह अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था।

कॉलेज के क्लास रूम में नरकंकाल मिलने से पहले फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि मोती सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार शराब माफिया के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी है।

Exit mobile version