• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा विलास रिवर क्रूज के उद्घाटन के साथ नये युग में प्रवेश करेगी काशी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज गंगा विलास के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुर सरिता– ‘गंगा की स्वर समता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं।

इस दौरान मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि शुक्रवार से काशी एक नये युग में प्रवेश करने जा रही है। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जग विख्यात है।

पूर्वी जलमार्ग से जुड़ चुकी है काशी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि काशी ने विगत 8 साल में अपनी पुरातन आत्मा को बनाए रखते हुए एक नये कलेवर में अपने आप को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के सबसे बड़़े केंद्र के साथ ही अब काशी थल और नभ मार्ग के साथ साथ जलमार्ग से जुड़ने के लिए तैयार है।  52 दिनों की तीन हजार किलोमीटर की दूरी की यात्रा यहां से प्रारंभ हो रही है। जलमार्ग के साथ हम न केवल यात्री सेवा बल्कि कार्गो सेवा को भी यहां से प्रारंभ कर पाएंगे। हमारे पास चैलेंज था कि यूपी लैंड लॉक स्टेट है, लेकिन प्रधानमंत्री के कारण आज पूर्वी जलमार्ग से काशी जुड़ चुकी है।

पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी क्रूज यात्रा

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने गंगा विलास क्रूज यात्रा के सभी स्वीडिश यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस यात्रा के साथ ही उन्हें पर्यटन, एडवेंचर और जलमार्ग का रोमांचकारी आनंद मिलेगा। साथ ही भारत के आतिथ्य और सत्कार सेवाओं का भी वे अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि ये क्रूज यात्रा काशी ही नहीं, बल्कि भारत के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।

Tags: cm yogiganga vilasup newsvaranasi news
Previous Post

सीएम योगी ने गंगा पर चलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का किया उद्घाटन

Next Post

नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त कानून लाएगी सरकार: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
CM Dhami

नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त कानून लाएगी सरकार: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Panchagrahi Yog

2 नवंबर राशिफल: आज इन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ

02/11/2022
Sita Soren

शिबू सोरेन की बहू और बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची

07/03/2025
Gita Jayanti

कब मनाई जाएगी गीता जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त

06/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version