Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कौशांबी : शौच को गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shahjahanpur scandal

Shahjahanpur scandal

कौशांबी उत्तर प्रदेश में कौशांबी के पूरा मुक्ति क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सलाहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शुक्रवार की रात घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थी। इस बीच रास्ते में धान के खेत में घात लगाकर गांव के ही दो युवक बैठे हुए थे। इस बीच किशोरी को दोनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वेहोश अवस्था में किशोरी को खेत में फेंक कर फरार हो गए।

लखनऊ में डबल मर्डर : पुलिस ने बताया कि रेलवे अफसर की बेटी ने ही घटना को अंजाम दिया

उन्होंने बताया कि देर रात तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले रास्ते में धान के खेत में पडी खून से लथपथ किशोरी कराह रही थी। परिजन उसे घर ले आए।

उसने आपबीती अपने परिजनों को बताया तो रात में ही उसके परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल भर्ती कराया।

मामला तूल पकड़ने पर आज पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version