Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

KBC 12: पहली करोड़पति बनी नाजिया नसीम, क्या 7 करोड़ जीतकर रच पाएंगी इतिहास

कौन बनेगा करोड़पति

नाजिया नसीम बनी पहली करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति गेम शो के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। शो की लोकप्रियता पिछले 20 सालों से बनी हुई है। महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में उनका अंदाज लोगों को काफी भाता है। एक आम इंसान को लखपति और करोड़पति बनाने के इस शो के सफर का हिस्सा लाखों लोग बनना चाहते हैं, पर कुछ ही लोग इस शो में शामिल हो पाते हैं। आपको बता दें केबीसी के सीजन 12 को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है।

रिलीज किए प्रोमो में दिखाया गया है कि नाजिया ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया है। अमिताभ भी पूरे जोश के साथ ये ऐलान कर रहे हैं कि उन्होंने एक करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं।

रिलायंस रीटेल में 9,555 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सऊदी अरब की पीआईएफ़

इसी के साथ ही नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस एक करोड़ के सवाल तक कई कंटेस्टेंट पहुंच जाते हैं, लेकिन उस एक सवाल का जवाब देना हमेशा टेढ़ी खीर साबित होता है। लेकिन उन्‍होंने ये कमाल कर दिखाया है।

एक करोड़ के बाद नाजिया के सामने सात करोड़ का प्रश्न भी आता है। अगर नाजिया उस सवाल का भी सही जवाब दे देती हैं तो वे इतिहास रच देंगी। लेकिन हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन, नाजिया को सावधान कर रहे हैं। वे उन्हें सोच-समझकर खेलने की सलाह दे रहे हैं। अब आत्मविश्वास से लबालब भरी नाजिया कहती दिख रही हैं कि वे हमेशा से रिस्क लेती आई हैं, ऐसे में अभी भी रिस्क लेंगी। मतलब नाजिया 7 करोड़ का जैकपॉट प्रश्न खेलने जा रही हैं। वे शायद क्विट नहीं करेंगी। इस शो को 11 नवंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।

Exit mobile version