Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

KBC 13 को मिला साल का पहला करोड़पति कंटेस्टेंट, अब सामने है 7 करोड़ का सवाल

अमिताभ बच्चन का सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’को इस साल का पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। जी हां, हिमानी बुंदेला इस साल की पहली करोड़पति बन चुकी हैं। अब उनके सामने 7 करोड़ का सवाल है। बता दें, वह नेत्रहीन हैं और शो में एक करोड़ जीतकर सीजन की पहली करोड़पति बन चुकी हैं।

सोनी द्वारा जारी किए गए शो के नए प्रोमो में हिमानी अंतिम प्रश्न तक पहुंच चुकी हैं और अब वह 7 करोड़ रुपये के लिए जोखिम उठाएंगी या नहीं, ये तो आने वाले शो के एपिसोड में ही पता चलेगा।

शो के इस प्रोमो की शुरुआत हिमानी के एक डायलॉग से होती है, जिसमें वह यह कहती हैं, ‘आज जीवन का हर सपना साकार हो गया, आज मुझे सदी के महानायक का दीदार हो गया।’

नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह गाना ‘कांटा लगा’ में एक साथ आयेंगे नजर

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं और हिमानी को मुबारकबाद भी दे रहे हैं। बता दें, वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘केबीसी के इतिहास में बहुत से ऐसे अवसर आएं, जब हमारे खिलाड़ियों ने इस खेल के इस मंच के अस्तित्व को सार्थक कर दिया, हिमानी बुंदेला के रूप में।’

बता दें, हिमानी एक जिंदादिल लड़की हैं और काफी बिंदास हैं। वह कहती हैं, ‘केबीसी में आने का मेरा सबसे बड़ा टारगेट है, जो दिव्यांग बच्चों के लिए मैं अवेयरनेस प्रोग्राम अपने स्कूल में चलाया हुआ है। मैं चाहती हूं ऐसा ही प्रोग्राम हर एक केंद्रीय विद्यालय संगठन में चलाया जाए।’

Exit mobile version