Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केसी त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, नितीश ने इस नेता को थमायी जिम्मेवारी

KC Tyagi

KC Tyagi

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी (KC Tyagi)  ने हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। त्यागी के इस्तीफे के बाद, राजीव रंजन को जेडीयू का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

हालांकि, केसी त्यागी (KC Tyagi)  के इस्तीफे के पीछे कई और कारण छिपे हुए हैं, जिनमें उनके बयानों के कारण पार्टी के भीतर और बाहर उत्पन्न हुए मतभेद शामिल हैं।

राजीव रंजन को मिली जिम्मेदारी

त्यागी (KC Tyagi)  के इस्तीफे के बाद, राजीव रंजन को जेडीयू का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

महीने के पहले दिन लगा महंगाई का तड़का, इतने रुपए महंगा हो गया LPG सिलेंडर

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि के सी त्यागी (KC Tyagi) की विदाई से जेडीयू में अंदरूनी मतभेदों की स्थिति को कम करने का प्रयास किया गया है, ताकि पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ सके। त्यागी के इस्तीफे के बाद पार्टी की आगे की रणनीति पर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version