Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केदारनाथ में तबाही: बाढ़ में बह गया होटल, तीन की मौत; 8 लापता

Kedarnath Landslide

Kedarnath Landslide

उत्तरकाशी। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन (Kedarnath Landslide) से बड़ी दुर्घटना होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के बाद केदारनाथ मंदिर के आस-पास अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। बाढ़ की धारा इतनी तेज थी कि उसके प्रवाह में 11 लोग बह गये। ये सभी नागरिक नेपाल के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक इनमें नेपाल मूल के तीन लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं लेकिन बाकी 8 नेपाली लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य तेज कर दिया गया है। होटल के मलबों को साफ किया जा रहा है।

बाढ़ में बह गया पूरा होटल

जानकारी के मुताबिक भूस्खलन (Kedarnath Landslide) के बाद बाढ़ की धारा इतनी तेज थी कि पूरा का पूरा होटल ही बह गया। इसी होटल में नेपाल से आये सभी श्रद्धालु ठहरे हुये थे। और ये सभी श्रद्धालु बाढ़ की चपेट में आकर दूर तक बह गये।

भारी बारिश से गौरीकुंड में लैंडस्लाइड, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

नेपाल सरकार के गोरखपत्र के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के बाद जिन तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव मिले हैं, वे सभी पटसारी के रहने वाले थे। नेपाली गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस त्रासदी की जानकारी मिलने के बाद हालात पर सरकार की नजर है। नेपाली नागरिकों की मदद के लिए जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version