Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर के इस हिस्से में रखें ये पोटली, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

ajwain

ajwain

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ग्रहों का प्रभाव शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक आदि चीजों में देखने को मिलता है। अगर किसी जातक की कुंडली में किसी भी ग्रह की स्थिति खराब होती है, तो उसे उससे संबंधित उपायों को अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में मौजूद मसाले भी ग्रहों की स्थिति को सही करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं मसालों में से एक अजवाइन (Ajwain) ।

अजवाइन (Ajwain) स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन इसका इस्तेमाल करके जीवन की कई समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अजवाइन का संबंध शनि ग्रह से हैं। इसके अलावा कुंडली में राहु की स्थिति को भी शांत करने के लिए अजवाइन कारगर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे अजवाइन (Ajwain) को घर में रखकर हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और सुख-समृद्धि की वृद्धि हो सकती है।

पूर्व दिशा में रखें

ज्योतिष शास्त्र में पूर्व दिशा को सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इस दिशा में सूर्य देव उदित होने के साथ-साथ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए घर की इस दिशा में कहीं पर अजवाइन (Ajwain) की पोटली रख सकते हैं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

उत्तर दिशा में रखें

उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर जी और बुध ग्रह को माना जाता है। इस दिशा में मां का भी विचार किया जाता है। यह दिशा बुद्धि, ज्ञान और मनन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में अजवाइन (Ajwain) की पोटली रखने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

पश्चिम दिशा में रखें

पश्चिम दिशा के स्वामी शनि माने जाते हैं। इसलिए इस दिशा में अजवाइन का पोटली रखना शुभ माना जाता है। इससे शनि दोष में काफी हद तक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें

आमतौर पर दक्षिण की दिशा यमराज की मानी जाती है। लेकिन दक्षिण-पश्चिम की दिशा का स्वामी राहु होता है। इस दिशा में अजवाइन (Ajwain) की पोटली रखने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ अच्छा स्वास्थ्य रहने के साथ तरक्की होती है।

किचन में रखना है फायदेमंद

आप चाहें, तो अजवाइन (Ajwain) की एक पोटली बनाकर किचन में भी रख सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। माना जाता है कि इससे घर में रहने वाले सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ तरक्की होती है।

कैसे बनाएं अजवाइन (Ajwain) की पोटली

अजवाइन (Ajwain) की पोटली के लिए थोड़ा सा लाल या फिर काले रंग का कपड़ा ले लें और उसमें थोड़ी सी अजवाइन डालकर गांठ लगा दें। समय-समय पर इसे आप बदलते रहें। आप चाहे, तो इसमें लौंग भी डाल सकते हैं।

Exit mobile version