Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में रखें ये मिट्टी का बर्तन, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी

Surahi

Surahi

आज जब फ्रिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है वहीं कुछ घर ऐसे भी है जहां पानी के लिए मिट्टी के बर्तन उपयोग में लाए जाते हैं। मिट्टी के बर्तन का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखना वास्तु के हिसाब से भी काफी शुभ माना जाता है। आज वास्तु शास्त्र में बात करेंगे सुराही (Surahi) के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आखिर सुराही घर में रखने से क्या फायदा होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरी एक सुराही (Surahi) घर में जरूर रखनी चाहिए। घर में पानी से भरी सुराही (Surahi) रखने से धन की कभी कमी नहीं होती। सुराही न मिले तो मिट्टी का छोटा घड़ा रखना भी लाभदायक होता है।

वहीं ध्यान रखें कि इसमें हमेशा पानी भरा होना चाहिए तभी परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। वास्तु के मुताबिक, सुराही या मिट्टी का घड़ा रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा को जल के देवता की दिशा माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, मिट्टी का घड़ा कभी खाली नहीं रखना चाहिए। उसमें हमेशा पानी भरकर ही रखें। वहीं अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं तो रोजाना शाम के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक और कपूर जलाएं।

इसके अलावा मिट्टी का घड़ा कभी भी गैस के पास नहीं रखना चाहिए वरना इससे घर में आर्थिक समस्या आती है।

Exit mobile version