Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिजनेस में कमाना है नाम, इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

Elephant

Elephant

हाथी (Elephant) को हिंदू धर्म में भगवान गणेश के समान माना जाता है। तो, इसे लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े यश और कीर्ति का भी संकेतक माना जाता है। इसके अलावा हाथी के पीछे एक कहानी यह भी है समुद्रमंथन के दौरान ऐरावत हाथी निकला था जो कि भगवान इंद्र की सवारी बना।

इसके अलावा माना जाता है कि हाथी सौर्य और स्टेबिलिटी का प्रतीक है और इसे घर में रखना दोनों चीजों के लिए शुभ योग बनाता है। इसके अलावा फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र को शुभ माना गया है। इसके अलावा भी हाथी की मूर्ति रखने के अनेक फायदे (hathi ki murti ke fayde in hindi) हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

हाथी (Elephant) की मूर्ति रखने के फायदे

करियर को तेज करता है और नाम बनाता है

हाथी को यश और कीर्ति से भी जोड़ा गया है। कुछ लोगों का करियर काफी स्लो होता है, ऐसे में हाथी की मूर्ति करियर को तेज करने में मदद करती है। साथ ही ये करियर में नाम बनाने और यश व कीर्ति जोड़ने का काम करती है।

खुशहाली का प्रतीक है हाथी

हाथी आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है। दरअसल, कहा जाता है कि हाथी मदमस्त हो कर अपना जीवन जीता है। वो अपना एक लंबा आयु बड़ी खुशहाली के साथ जीता है। इसलिए खुशहाल जीवन के लिए आप हाथी की मूर्ति को अपने घर में रख सकते हैं।

कंसंट्रेशन बढ़ाता है हाथी

हाथी कंसंट्रेशन बढ़ाने वाला माना जाता है। हाथी की आंखें 360 डिग्री तक घूम सकती हैं। ये इस बात का प्रतीक है कि आपका ध्यान सही रहना चाहिए। तो, डेस्क पर इसलिए भी कुछ लोग हाथी रखते हैं ताकि आप अपनी क्षमताओं के साथ अपने तेज ध्यान का इस्तेमाल कर सकें।

किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

तो, अपने घर के उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति रखें या फिर आप जहां बैठते हैं उसके सामने रखें और ये तमाम फायदे अपने जीवन में महसूस करें।

Exit mobile version