Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Valentine Day पर लवर से मिले गिफ्ट को इस दिशा में रखें, रिश्ते में बना रहेगा प्यार

Valentine Day

Valentine Day

हर प्यार करने वाले को फरवरी माह का बेसब्री से इंतजार होता है। इसे प्रेम का महीना भी कहते हैं। इस महीने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) आता है, जिसको लेकर लव पार्टनर व कपल्स बहुत ही उत्साहित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रेम का संबंध शुक्र से है।

वैलेंटाइन (Valentine Day) के मौके पर आपको पार्टनर ने कोई उपहार (Gift) मिला है, तो उसके किसी दिशा में ऐसे ही नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सही दिशा के बारे में बताया गया है। इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से इस बारे में बताया है।

साउथ-वेस्ट दिशा में रखें गिफ्ट

आपका रिलेशन अगर ठीक नहीं चल रहा है। आप चाहते हैं कि वह मजबूत रहे, तो पार्टनर से मिले गिफ्ट को साउथ-वेस्ट दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता बहुत मजबूत हो जाएगा। यह आपके प्रेम संबंधों में सुधार लेकर आएगा।

नार्थ-ईस्ट दिशा में रखें गिफ्ट

आपको ऐसा लगता है कि आपके रिश्ते पर किसी व्यक्ति की नजर लग सकती है, तो गिफ्ट को नार्थ-ईस्ट दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते पर आने वाली परेशानियां टल जाएंगी।

पश्चिम दिशा में रखें गिफ्ट

आपके पार्टनर से मिले गिफ्ट को पश्चिम दिशा में रख दें। यह दिशा माता लक्ष्मी की मानी जाती है। यह आपके रिश्ते को तो सुंदर बनाएगी ही, आपके प्यार भरे रिश्ते में आने वाली परेशानियां टल जाती है।

Exit mobile version