• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर घर में रखें ये सुगंधित चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Writer D by Writer D
23/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Diwali

Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली (Diwali) का त्यौहार आने से एक दिन पहले तक भी सभी अपने घरों की साफ़-सफाई में लगे रहते हैं ताकि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की नाराजगी का सामना ना करना पड़े। धन की देवी मां लक्ष्मी जल्दी किसी से प्रसन्न नहीं होती, लेकिन कुछ तरीके अपनाए जाएं तो उन्हें प्रसन्न किया जा सकता हैं। इसका एक तरीका है सुगंध जो घर में सकारात्मकता लाने के साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं। सुगंधित महक मन को सुकून देती है और खुशनुमा माहौल भी बनाती है। वास्तु के अनुसार गृहकलह, अशांति, तनाव और मनमुटाव को दूर करने में सुंगध का प्रयोग करना बहुत सकारात्मक परिणाम देता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी सुगंधित चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करेगी। आइये जानें इनके बारे में…

धूप और अगरबत्ती

धूप और अगरबत्ती को शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवताओं की पूजा के अलावा आप इसे घर को खुशबूदार बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खुशबू से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा

कपूर

कपूर अति सुगंधित पदार्थ होता है तथा इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कपूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कपूर जरूर जलाएं। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कपूर का बहुत‍ महत्व है। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं, तो सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।

लोबान

लोबान का इस्तेमाल आप घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। लोबन के धुएं से आप घर को पॉजिटिव बना सकते हैं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होगी और घर में देवताओं का भी वास होगा।

गुग्गुल

गुग्गुल एक वृक्ष का नाम है। इससे प्राप्त लार जैसे पदार्थ को भी ‘गुग्गल’ कहते हैं। इसका उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुंगध से भर जाता है। घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें एवं तत्पश्चात शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर में किसी ने कुछ कर रखा होगा तो वह दूर हो जाएगा और सभी के मस्तिष्क शांत रहेंगे। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।

ताजे फूल

घर को प्राकृतिक खुशबू देने के लिए भी आप ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुलाब की पंखुड़ियों को कांच के बर्तन में डालकर अपने घर में रख सकते हैं। इससे घर में रखने से आपके घर में भी खूशबू बनी रहेगी। घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा।

चंदन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चंदन को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप घर में इसका इस्तेमाल खुशबू बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसकी खुशबू मन को शांति देती है। सिर पर चंदन का तिलक लगाने से शांति मिलती है। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है और गरूड़ घंटी की ध्वनि सुनाई देती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindidiwali 2024positivity by fragrancepositivity in life
Previous Post

जानें छोटी दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर क्यों जलाया जाता है दीया

Next Post

लिपस्टिक के ये शेड्स देंगे आपको दिवाली में आकर्षक लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Lipstick

लिपस्टिक के ये शेड्स देंगे आपको दिवाली में आकर्षक लुक

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

फिर गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, छबील पर बैठ की पानी की सेवा; धोए जूठे बर्तन

03/10/2023
Akhilesh Yadav

सातवें चरण में भाजपा सात समंदर पार चली जाएगी : अखिलेश यादव

26/05/2024
Congress Manifesto

ट्रांसजेंडर्स को स्कॉलरशिप… दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की घोषणा

29/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version