Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन खास बातों का रखें ध्यान

Hartalika Teej

Hartalika Teej

इस साल 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन मां गौरा पार्वती और भगवान शिव शंकर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  व्रत को करवा चौथ की ही तरह बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन व्रत के दौरान अन्न जल का सेवन नहीं किया जाता है। यह निर्जला व्रत होता है।

मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। लेकिन यदि आप हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  का व्रत पहली बार रख रही हैं, तो इस व्रत से जुड़े कुछ नियमों को भी जान लें। आइए जानते हैं हरतालिका तीज वो नियम…

हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

>> यदि आप हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  का व्रत रख रही हैं इस दौरान दिन में सोने से बचना चाहिए। मान्यता है कि कोई व्रत के दौरान यदि कोई व्रती दिन में सोता है, तो ये शुभ नहीं माना जाता है। वहीं हरतालिका तीज के व्रत को यदि आपने एक बार उठा लिया तो इसे बीच में न छोड़ें। प्रत्येक वर्ष आपको इसे पूरे विधि-विधान से पूर्ण करें।

>> यह निर्जला व्रत होता है। ऐसे में ध्यान रखें कि इस दिन गलती से भी जल या अनाज का सेवन न करें। साथ ही इस दिन अपना पूरा ध्यान भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा में लगाएं।

>> हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  व्रत के दौरान आपको अपने क्रोध पर काबू और संयम रखना चाहिए। इस व्रत के दौरान मन शीतल और सुकून से भरा होना चाहिए। तभी व्रत का शुभ फल मिलता है।

>> हरतालिका तीज (Hartalika Teej)  व्रत के दिन छोटे-बड़े सबका सम्मान करें। इस दिन किसी को कुछ ऐसा न कहें, जिससे उनका दिल दुखे। साथ ही महिलाएं पति से किसी भी प्रकार का झगड़ा न करें और न ही अपशब्द बोलें।

Exit mobile version