Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठा के समय कर रहे हैं रामचरित मानस का पाठ, तो इन बातों की रखें सावधानी

Ramcharitmanas

Ramcharitmanas

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में होगी। देश में इसे उत्सव की तरह मनाने की तैयारी चल रही है। प्रभु श्रीराम की पूजा-आराधना के साथ देशभर में घर-घर में इस दिन रामचरित ( Ramcharitmanas ) का पाठ होगा। ऐसे में यदि आप भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान घर में रामचरितमानस का पाठ करने वाले हैं तो कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित चंद्रशेखर मलतारे।

सच्चे मन से करें रामचरितमानस ( Ramcharitmanas) का पाठ

रामचरितमानस का पाठ एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। रामचरितमानस का पाठ सच्चे मन से करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती है। यदि घर में रामचरितमानस का पाठ रोज होता है तो घर में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इन बातों की रखें सावधानी

>> रामचरित मानस ( Ramcharitmanas) का पाठ करने से पहले चौकी पर पर सुंदर वस्त्र बिछाकर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें और पूजन करें।

>> रामचरितमानस का पाठ करने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी और हनुमान जी का आह्वान करें।

>> पौराणिक मान्यता है कि राम जी के पूजन से पहले हनुमान जी का आह्वान करने से पूजा का सही फल मिलता है।

>> रामचरित मानस का लयबद्ध होकर पाठ करें।

>> 24 घंटे का रामचरितमानस का पाठ करने के बाद आखिर में भगवान राम की आरती करें।

>> घर में रामचरितमानस का पाठ हो तो मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

>> घर में रामचरितमानस का पाठ होने पर किसी भी विवाद की स्थिति से बचें।

>> रामचरित मानस का पाठ करने वाले घर में स्त्री का अपमान न करें।

Exit mobile version