Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन झाड़ू की खरीददारी भूलकर भी न करें, वरना घर में पैर पसार लेगी दरिद्रता

Dhanteras

broom

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे नई झाड़ू (Broom) खरीदने या बदलने के बारे में। घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी उचित समय दिया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू (Broom) को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है, जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।

झाड़ू (Broom) से जुड़ी इन बातों का जरूर रखें ध्यान- 

> वास्तु के मुताबिक, टूटी हुई झाड़ू (Broom) का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। झाड़ू टूट जाने  तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए।

> सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू (Broom) लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें।

> झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना ता है, लिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं।  लक्ष्मी माता का पमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ कती हैं।

> रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। इसलिए सूर्यास्त के बाद या रात के समय कभी भी झाड़ू न लगाएं।

> जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती समान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की कमी होती है।

Exit mobile version