Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

Tulsi Manjri

Tulsi Manjri

शास्त्रों में तुलसी (Tulsi) की पूजा करना शुभ माना गया है। माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी तुलसी की पूजा करने से जीवन में नकारात्मकता खत्म हो जाती है। मां श्यामा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं, यही कारण है कि वे संसार में विष्णु प्रिया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि जो लोग तुलसी की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। आइए, जानते हैं कि तुलसी से जुड़े वे खास उपाय कौन-से हैं।

पूजा घर में रखें मंजरी (Tulsi Manjri)

घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। अगर आप अपने घर के मंदिर में तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjri) रखते हैं, तो आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। सकारात्मकता का भी आगमन होगा। ध्यान रखें कि मंजरी को लाल कपड़े से बांध कर रखें और इसे किसी की नजर न लगने दें। इसे स्थापित करते समय मां तुलसी और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

धन का होगा आगमन

शुक्रवार के दिन तुलसी के कुछ पत्ते तोड़ लें, फिर उन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या किसी अन्य स्थान जहां धन रखते हों, वहां रख दें। इस उपाय को करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी। तुलसी मंजरी (Tulsi Manjri) से निकलने वाली ऊर्जा, धन को आकर्षित करती है। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।

इस स्थान पर भी रखें तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjri)

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो तुलसी मंजरी को अपने घर की बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में किसी पवित्र स्थान पर रखें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं।

Exit mobile version