Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिशा में रखें खाली गमले, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Empty Pot

Empty Pot

घरों को सजाना हर कोई चाहते है, इसलिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। अलग-अलग तरह के पौधे लेकर आते हैं। उनको गमलों में लगाकर घर में कई जगह रखते हैं। क्या आपको यह पता है कि खाली गमले भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ ही होते हैं। हम आपको खाली गमले (Empty Pot) से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में बताएंगे।

मिल सकते हैं ये लाभ

वास्तु की मानें तो खाली गमले (Empty Pot) को घर में रखने से सकारात्मक वातावरण होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार ही होनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर का माहौल बहुत ही अच्छा हो जाएगा, जिसकी वजह से घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। घर में किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

ये है सही दिशा

वास्तु शास्त्र की मानें तो ईशान कोण (उत्तर-पूर्व के मध्य) में खाली गमले (Empty Pot) को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इस दिशा में खाली गमले को रखना आपके लिए काफी शुभ होगा।

ये भी है लाभकारी उपाय

आपके परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते बहुत खराब हैं, तो आप खाली गमले (Empty Pot) को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से सभी के बीच में प्यार बढ़ेगा। राहु दोष को खत्म करने के लिए आप खाली गमले को दक्षिण दिशा में रख सकते हैं।

Exit mobile version