Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपनी रसोई में रखें ये पौधे, घर में होगा धन का आगमन

Kitchen

Kitchen

वास्तु शास्त्र घर को समृद्ध कर सकता है, लेकिन आपको उसके नियमों को मानना पड़ेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखने वाली हर वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है। ऐसे में वास्तु के नियमों के हिसाब से ही वस्तुओं को उनकी सही दिशा में रखना चाहिए।

घर की रसोई (Kitchen) का भी अपना वास्तु होता है। घर की रसोई में वास्तु के अनुसार कुछ वस्तुओं के रखने भर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन वस्तुओं को रखने से आर्थिक लाभ होता है। यह वस्तु हैं पौधे। ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया के अनुसार आपको रसोई (Kitchen) में कुछ विशेष पौधे रखने चाहिए। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया है।

एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा के औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एलोवेरा का पौधा वास्तु के लिए बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में इसको हम अपनी रसोई (Kitchen) में रख नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। इस पौधे को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

एलोवेरा का पौधा आपके शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इस पौधे से अगर आप सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं, तो यह ध्यान रखें कि यह पौधा अच्छी रोशनी वाली जगह पर ही रखें।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा सनातन धरम बहुत ही महत्वपूर्ण है। हर घर में तुलसी के पौधों को पूजा जाता है, लेकिन यह वास्तु के अनुसार भी काफी शुभ है। इस पौधे रसोई (Kitchen) में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसको लगाने भर से काफी आर्थिक लाभ होता है।

इस पौधे को किचन में लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि भोजन शुद्ध शाकाहारी ही बने। रसोई में मांस-मदिरा नहीं बनना चाहिए। इस पौधे को रसोई के दक्षिण हिस्से में भूलकर भी न लगाएं। इस पौधे को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं।

Exit mobile version