• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल : नि:शुल्क टीके की घोषणा कर फंसे सीएम विजयन, विपक्ष पहुंचा राज्य चुनाव आयोग

Desk by Desk
13/12/2020
in Main Slider, केरल, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पिनाराई विजयन

पिनाराई विजयन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल में कोरोना का टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने संबंधी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बयान के खिलाफ विपक्षी गठबंधन यूडीएफ और भाजपा ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि चार उत्तरी जिलों में 14 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ माकपा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘बचकाना’ करार दिया है।

The statement of Kerala CM that #COVID19 vaccine will be free in the state is a clear breach of model code of conduct. BJP has given a complaint to the Election Commission on this: Kerala BJP President K Surendran pic.twitter.com/6lb6BffDym

— ANI (@ANI) December 13, 2020

कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के संयोजक एमएम हसन ने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन ने राज्य चुनाव आयोग से संपर्क किया है क्योंकि चार जिलों में चुनाव होने जा रहे हैं और यह घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घोषणा करने की ऐसी कोई जल्दी नहीं थी।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दो घायल

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी जोसेफ ने भी इस बाबत आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस तरह की घोषणा कर मुख्यमंत्री मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं और यह साफ तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस बीच, माकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवन ने त्रिशुर में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा राज्य में जारी कोविड-19 उपचार कार्यक्रम का एक हिस्सा थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा था कि केरल के सभी लोगों के लिए कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में कोरोना वैक्सीन मुफ्त होगी। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा ने इस पर चुनाव आयोग को एक शिकायत दी है।

 

Tags: CM VijayanFree covid vaccineIndia News in HindiKerala CM Pinarayi VijayanLatest India News Updatesकांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंटकेरलकेरल के मुख्यमंत्रीकोविड-19 का टीका निशुल्कचुनाव आयोगपिनराई विजयनफंसे सीएम विजयनमाकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवनयूडीएफ
Previous Post

स्पेन के बार्सिलोना में चार शेरों के कोरोना संक्रमित होने पर लायन सफारी अलर्ट

Next Post

गंगा में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
dead body

गंगा में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Shivling

शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं करना चाहिए ग्रहण, जानें इसके पीछे की मान्यता

22/02/2025
Investment

निवेश के मामले में मेरठ, लखनऊ, आगरा, झांसी और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में

16/02/2023

उत्तम उत्तर प्रदेश को अब बनाना है सर्वाेत्तम प्रदेश : नन्द गोपाल

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version