Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केरल को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील सरकार की जरूरत : अमित शाह

अमित शाह amit shah

अमित शाह

कोच्चि। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केरल को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील सरकार की जरूरत है, लेकिन न तो लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और न ही प्रमुख विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ही ऐसी सरकार देने में सक्षम हो पाया।
श्री शाह ने कोट्टायम जिले के कंजीरापल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केरल के लोग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ के कुशासन और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।

उन्होंने लोगों से छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में एक मौका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस महाभूमि की एक बार तहेदिल से सेवा करना चाहती है। श्री शाह ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए कि इस मामले का मुख्य आरोपी उनके कार्यालय में कैसे काम करता था?

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना पर स्थिति गंभीर, देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा की सरकार ने वर्ष 2018 के बाढ़ के दौरान सेना की मदद काफी विलंब से मांगी। उन्होंने कहा कि केरल में दो बार बाढ़ आयी जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हुयी लेकिन राज्य सरकार ने सेना बुलाने में काफी देर की।

भाजपा नेता ने कहा कि एलडीएफ सरकार केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए चिंतित है। उन्हें केरल के लोगों के जीवन की परवाह नहीं है। इससे पहले, श्री शाह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान के तहत त्रिपुनितुरा में एक रोड शो किया। श्री के एस राधाकृष्णन त्रिपुनितुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां से, वह कांजीरापल्ली के लिए रवाना हुए, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम चुनाव लड़ रहे हैं। बाद में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

Exit mobile version