Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केशव मौर्य ने अखिलेश से पूछा- आप मानसिक बीमार तो नहीं…

उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं के पूर्ण होने पर सियासत आम बात हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को करीब नौ हजार करोड़ की सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया तो हर बार की तरह इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे भी सपा सरकार की परियोजना बताया। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेरी जानकारी के अनुसार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना 1972 में शुरू हुई। उसे अपना बता रहे हैं, मानसिक बीमार तो नही हो गए हैं ? भाजपा फिर 300 से अधिक विधायकों के साथ वापस आ रही है। आपके सलाहकार मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं जोकि सच नहीं है।

एक अन्य ट्वीट में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद अपने उद्बोधन से हम सभी का मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। सिद्ध शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी की धरती बलरामपुर में प्रधानमंत्री ने नौ हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से किसान भाइयों को लाभ मिलेगा और प्रदेश खुशहाली व तरक्की के रास्ते पर आएगा।

बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को 471.77 करोड़ की मिलेगी मदद

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस परियोजना को अपनी सरकार की उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। आगे लिखते हैं कि 2022 में एक बार फिर सपा युग आएगा। विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा कि दुनिया में मूलत: दो तरह के लोग होते हैं। कुछ वह जो सच में काम करते हैं और कुछ वह जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करने वाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में यह फर्क साफ है… इसीलिए बाइस के चुनाव भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ है।

Exit mobile version