Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बड़बोले नेता है केशव मौर्य : शिवपाल यादव

shivpal yadav

shivpal yadav

औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुये कहा कि श्री मौर्य बड़बोले नेता है।

औरैया में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की माता एवं सपा में विलय हो चुकी प्रसपा के जिलाध्यक्ष रहे योगेंद्र यादव कल्लू के भतीजे के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने आये श्री यादव (Shivpal Yadav) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश व प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। अब जनता 2024 में भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। जिसके लिए वह मूड भी बना चुकी है।

उन्होने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास कोई काम नहीं है और न विभाग में कोई काम है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और सरकार के कामकाज से हर वर्ग ऊब चुका है।

यूपी के एग्रीकल्चर कॉलेज होंगे अपग्रेड, छात्रों को मिलेगा टेस्टिंग लैब

2024 में जनता ने भाजपा सरकार को हटाने का फैसला ले लिया है और हटाकर मानेगी। इस मौके पर सपा के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version