Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केशव मौर्य ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

Keshav Maurya

Keshav Maurya

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) रविवार को गृह जनपद कौशांबी में विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रस्थान से पूर्व अपने निज निवास अलकापुरी एवं सर्किट हाउस प्रयागराज में क्षेत्रीय जनों की समस्याओं को सुना।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आए हुए समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के शिकायतों के त्वरित निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर भाजपा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पिछड़ा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल, पार्षद किरन जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, अमर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version