Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे : केशव मौर्य

Keshav Maurya

Keshav Maurya

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बात जब राष्ट्रवाद के विरोध और तुष्टीकरण के ज़रिए वोट साधने की हो तो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों एक ही कुंड में गोता लगाने में क़तई परहेज़ नहीं करते हैं। देश के स्वाभिमान से समझौता करने में दोनों एक-दूसरे पर बीस हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से परहेज़ है। वहीं समाजवादी पार्टी राग अलाप रही है कि उसकी सरकार बनने पर अपने उस तुर्रम ख़ां मुस्लिम नेता को गृह मंत्री बनाएगी जो भारत माता को डायन कहता रहा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की बात करने पर दोनों कान में तेल डालकर सो जाते हैं। दोनों दलों को समझना चाहिए 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होने तक जनता न तो उत्तर प्रदेश में सपा को सत्ता सौंपने वाली है और न देश की बागडोर कांग्रेस को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं।

मोदी का ईमानदार नेतृत्व विकास, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। जनता को देश बनाने वाले चाहिए, लूटने वाले नहीं। विकास करने वाले चाहिए, दंगा और तुष्टीकरण कराने वाले नहीं। कांग्रेस ‘सांपनाथ’ है और सपा ‘नागनाथ’। इनसे जनता को बचाना भाजपा का राष्ट्रधर्म है।

Exit mobile version