• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

Writer D by Writer D
26/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/नूर्नबर्ग (जर्मनी): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने जर्मनी प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ जर्मनी के ऐतिहासिक शहर नूर्नबर्ग स्थित प्रसिद्ध Nuremberg castle का भ्रमण किया।

यह ऐतिहासिक किला शक्ति, शासन व्यवस्था, सांस्कृतिक समृद्धि और यूरोपीय सभ्यता की गौरवशाली विरासत का जीवंत प्रतीक माना जाता है। मध्यकालीन कालखंड में यह स्थल शाही सभाओं, उच्च स्तरीय राजनीतिक बैठकों तथा साम्राज्यिक निर्णयों का प्रमुख केंद्र रहा, जिसके आसपास समय के साथ नूर्नबर्ग नगर का विकास हुआ और वह आगे चलकर व्यापार, उद्योग एवं वित्तीय गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया।

भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने कहा कि किसी भी प्रदेश या राष्ट्र के विकास में उसकी ऐतिहासिक धरोहर, सुव्यवस्थित शहरी नियोजन और उद्योग-व्यापार की सुदृढ़ परंपरा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जर्मनी ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक औद्योगिक और आर्थिक प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उत्तर प्रदेश भी अपनी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेश और औद्योगिक विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

Keshav Prasad Maurya added a new photo. - Keshav Prasad Maurya

उन्होंने (Keshav Maurya ) कहा कि इस प्रकार के ऐतिहासिक एवं आर्थिक रूप से विकसित शहरों का अध्ययन उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास, हेरिटेज संरक्षण, शहरी प्रबंधन तथा निवेश आकर्षण की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां की संग्रहालय व्यवस्था, धरोहर संरक्षण तकनीकों तथा पर्यटन प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया और उन्हें प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Keshav Prasad Maurya | जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग में उत्तर प्रदेश सरकार के मा.  कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं अन्य गणमान्यजन के साथ ...

श्री मौर्य (Keshav Maurya ) ने भी कहा कि नूर्नबर्ग का संतुलित विकास मॉडल — जिसमें विरासत संरक्षण और आधुनिक आर्थिक गतिविधियां साथ-साथ चलती हैं — उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक नगरों के लिए प्रेरणादायक है। इससे प्रदेश में पर्यटन आधारित रोजगार, स्थानीय उद्योग और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जर्मनी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विरासत प्रबंधन और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया।

Tags: up news
Previous Post

स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

26/02/2026
Sunetra Pawar
राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति ने लिया नया मोड़, सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारी

26/02/2026

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

चार साल के लापता मासूम की कुएं में मिली लाश

03/12/2022
Bashir Ahmad

मारा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर बशीर अहमद, हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

22/02/2023
Sandals

इस तरह से स्लेक्ट करें अपने लिए सैंडल, दिखेंगी परफेक्ट

25/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version