Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दशहरा पर जौनपुर को 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे केशव मौर्य

keshav maurya

keshav maurya

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्टूबर को जौनपुर आयेंगे।

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ए के अग्निहोत्री ने बुधवार को बताया कि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्टूबर को जौनपुर का भ्रमण करेंगे। वह सुबह 11:30 बजे हेलीपैड स्थल निकट ग्राम सवंशा पहुंचेंगे।

11:35 बजे प्रस्थान कर 11:40 बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम सवंशा में लाेकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे और 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

योगी सरकार के बुलडोजर से सपा अध्यक्ष को सर्वाधिक पीड़ा : स्वतंत्र देव

उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वहीं पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा अपनी सुविधा अनुसार निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 12:40 बजे उपरोक्त से प्रस्थान कर 12:45 बजे हेलीपैड ग्राम सवंशा से प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version