• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले- 2022 में जिन्ना भी आपको नहीं जितवा पाएंगे

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर उनकी हो रही कड़ी आलेचना के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आपको देश का विभाजन करवाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना भी 2022 में नहीं जिता पायेंगे।

एक जनसभा के दौरान अखिलेश यादव पर सरदार पटेल और गांधी के साथ जिन्ना का नाम जोड़ना भारी पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चौतरफा हमला हो रहा है।

योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने जारी एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव ने विभाजनकारी जिन्ना की विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा को समान बताकर देश के महापुरुषों का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगना चाहिए।

‘जिन्ना’ से ‘पटेल’ की तुलना पर भड़के सीएम योगी बोले- माफी मांगे अखिलेश

उन्होंने कहा कि देश के अंदर कुछ लोगों के दिलों में अभी जिन्ना की विचारधारा है। लोगों को ऐसी विचारधारा से बचना चाहिए और ये समाजवादी नहीं जिन्नावादी विचारधारा है। इससे लोगों को बचना चाहिए।

मालूम हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हरदोई की एक जनसभा में बोलते हुए नेहरू, पटेल और गांधी की तुलना जिन्ना से की थी। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ाई करके बैरिस्टर बनकर आए थे। एक ही जगह पर उन्होंने पढ़ाई लिखाई की। उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें किसी भी तरह से संघर्ष करना पड़ा हो तो वह पीछे नहीं हटे।

लोकनिर्माण विभाग ने जारी की धनराशि

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों को लेकर भी ट्वीट किया है। ट्वीट करके कहा कि लोक निर्माण विभाग सम्पूर्ण प्रदेश में जामरहित निर्बाध सड़क यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयत्नरत है। मैनपुरी में ललूपुर में ब्योति खुर्द मार्ग पर आबादी भाग में सीसी मार्ग व नाली निर्माण के लिए 47.32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। सबका साथ सबका विकास को साकार रूप देते हुए आगरा में किरावली अछनेरा भरतपुर मार्ग के किमी-2 से दांयी तरफ होते हुए नगला टीटी सम्पर्क मार्ग बनवाये जाने की समीक्षा कर 41.04 लाख की धनराशि निर्गत की गई।

Tags: google newsHindi SamacharKeshav mauryaLucknow Newspolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

केदारनाथ मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर-सारा अली खान, फोटोज आईं सामने

Next Post

Diwali : दीपक-तोरण लगाते समय ध्यान में रखें ये अहम बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

Diwali : दीपक-तोरण लगाते समय ध्यान में रखें ये अहम बातें

यह भी पढ़ें

evening snacks

हल्की-फुलकी भूख मिटाने के लिए परफेक्ट हैं ये फूड

07/03/2024
BSP

मायवाती ने कैसरगंज सीट से इसको बनाया प्रत्याशी, बसपा ने जारी की एक और लिस्ट

02/05/2024
Dead Body

फांसी के फंदे से लटका मिला कंटेनर चालक का शव

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version