• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D by Writer D
07/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Maurya) के हेलीकॉप्टर को आज लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कौशांबी जाते समय हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ गई, डिस्प्ले चला गया और केबिन में धुआं भर गया था। हालांकि, डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं। लैंडिंग के वक्त पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Maurya) हेलीकॉप्टर से सफर कर रहे थे। वे लखनऊ से कौशांबी के लिए जा रहे थे। हालांकि इसी दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी का पता चला। सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर धुंए से भर गया था। यही वजह है कि आनन- फानन में लैंडिंग कराई गई। अब तक की खबर के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई चोट या फिर दिक्कत नहीं आई है।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) के हेलीकॉप्टर की इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।

सड़क मार्ग से कौशांबी रवाना हुए मौर्या (Keshav Maurya) 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानी कि 7 मार्च को कौशांबी का दौरे पर रहने वाले हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण वह सड़क मार्ग से ही वहां पहुंच रहे हैं। वे कौशांबी में आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

Next Post

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

07/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पं. गोविंद बल्लभ पंत के कार्य प्रेरणास्रोत, आज भी कर रहे हमारा मार्गदर्शनः मुख्यमंत्री

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Dhurandhar The Revenge

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का दमदार ट्रेलर

यह भी पढ़ें

'The Kashmir Files'

कंगना ने ‘द कश्मीर फाइल्स’को लेकर बॉलीवुड पर निकाला गुस्सा

13/03/2022
CM Yogi

मानचित्र स्वीकृति में न हो अनावश्यक देरी, आवेदनकर्ता को बुलाकर करें समाधान: सीएम योगी

11/06/2022
Priyanka Gandhi stood with the Hindus of Bangladesh

अब बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

17/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version