Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति और पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

भावुक हुए उप मुख्यमंत्री: “गरीबी को जिया है, इसलिए दर्द समझता हूँ” जनता दर्शन के दौरान लोगों से संवाद करते हुए उपमुख्यमंत्री अत्यंत भावुक नजर आए।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा मैं स्वयं एक गरीब परिवार से निकलकर यहाँ तक पहुँचा हूँ। गरीबी और अभाव का दर्द क्या होता है, इसे मैंने जिया है। इसीलिए जब प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से मेरे भाई-बहन अपनी परेशानियाँ लेकर मेरे पास आते हैं, तो मुझे उनमें अपना परिवार नजर आता है। मैं औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि पूरे मन से जनसेवा करता हूँ।

श्री मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे संतोषजनक क्षण वह होता है, जब लोग अपनी समस्याओं के समाधान के बाद दोबारा आभार प्रकट करने आते हैं।

उन्होंने कहा, जब किसी पीड़ित का काम हो जाता है और वह उस खुशी को साझा करने मेरे पास आता है, तो मेरा मन उत्साह से भर जाता है। जनता के चेहरे की वह मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

उन्होंने कहा कि मैं अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।

उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा: अंतिम व्यक्ति तक पहुँच: “सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।” मेरा अटूट संकल्प है कि मैं अपने जीवन के खून की आखिरी बूंद तक जनता की सेवा में समर्पित रहूँ।”

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

त्वरित निस्तारण के निर्देश

आज के जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, आवास आवंटन और पुलिस प्रशासन से संबंधित मामले आए। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को फोन कर समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।

Exit mobile version