Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव मौर्य

Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.

Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें एक समतामूलक, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

Exit mobile version