• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला : कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश और प्रदेश को किया बर्बाद

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अमरोहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने देश और उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। 60 साल तक देश में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की राजनीति करने वाले अब छह साल की मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है।

श्री मौर्य ने शुक्रवार को यहां नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संंबोधित करते हुए कहा कि 60 सालों तक देश को बर्बाद करने वाले अब छह साल की मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश काे बर्बाद करने का काम किया है। विपक्ष को विकास अच्छा नही लग रहा है। इसकी भ्रष्टाचार की दुकाने बंद हो गयी है।

बीजेपी सरकार में किसान बेहाल,जमाखोर मालामाल: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की राजनीति करने वालाें को अब जवाब देने का समय आ गया है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक निधन के बाद नौगावां सादात विधानसभा के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिवंगत नेता की पत्नी श्रीमती संगीता चौहान के समर्थन में बादशाह पुर के खचाखच भरे मैदान में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, विकास कर रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास की दौड़ में निरंतर आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि अमरोहा के लोग बडे धन्यभागी हैं, उन्हें पवित्र मां गंगा तिगरी धाम का आर्शीवाद प्राप्त है। भारत के प्रसिद्ध ओपनर क्रिकेटर व पूर्व खेल मंत्री स्व. चेतन चौहान को याद करते हुए कहा कि जो धरती पर आया है उसे एक दिन जाना है। लेकिन अफसोस है कि चेतन जी हम सबको असमय छोड़कर चले गए। उन्होंने उपचुनाव में जीत के लिए अमरोहा की जनता से आर्शीवाद मांगा तथा भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगवाए।

एक्ट्रेस काजल अगरवाल बनी दुल्हन, शेयर की पहली तस्वीर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल राष्ट्रवाद, विकासवाद और किसानवाद के विरोधी है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटवाई, राम मंदिर की स्थापना करवाई। अब विरोधी सोच रहे हैं कि यदि मोदी रहा तो उनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। कोई नानी के घर चला जाएगा तो कोई दूसरी जगह। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता यही है कि विकास तेज गति से हो, लेकिन विपक्षी दल चाहते हैं कि विकास न हो।

श्री मौर्य ने कहा पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दल, जो इस पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें पाकिस्तान के मंत्री का बयान पर गौर करना चाहिए, जो कुबूल कर चुके हैं कि पुलवामा हमला दुश्मन देश ने कराया था। उस समय 56 इंच वाले ने ईंट का जबाव पत्थर से दिया था। अब चीन फड़फड़ा रहा है, लेकिन मोदी के नेतृत्व में चीन सीमा पर भारतीय जवान शान से तिरंगा फहरा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.45 बजे हेलीकाप्टर से अमरोहा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरा।

Tags: bspcongressKeshav Prasad MauryaSPकांग्रेसकेशव प्रसाद मौर्यबसपासपा
Previous Post

यूपी में रिकवरी रेट अब बढ़कर 93.45 प्रतिशत हुआ : अमित मोहन प्रसाद

Next Post

पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका, चार की मौत और 120 घायल, देखें तबाही का वीडियो

Desk

Desk

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका Strong earthquake in western Turkey

पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका, चार की मौत और 120 घायल, देखें तबाही का वीडियो

यह भी पढ़ें

Abdullah Azam

जेल में बंद आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज आ सकते है जेल से बाहर

14/01/2022
AAP

भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए मिली इजाजत, ‘मुलाकात जंगला’ के जरिए होगी वार्ता

04/04/2024
Telegram brings group video call feature, benefits for mobile and desktop users

टेलीग्राम लेकर आया है ग्रुप वीडियो कॉल फीचर, मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स ले लाभ

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version