Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन केतू कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ पर क्या होगा असर

Ketu

Ketu

केतू (Ketu) इस साल राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस साल केतू कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। केतू सूर्य की राशि में आने वाले हैं। आने वाली 28 मई को केतु का राशि परिवर्तन शाम को 4 बजे होगा। इसके बाद अगले आने वाले 18 महीने में केतु इसी राशि में रहेंगे। इसी दिन राहु का भी गोचर होगा। राहु मीन राशि में है, जो कुंभ राशि में आएगा।

आपको बता दें ये दोनों ग्रह विपरीत चाल से चलते हैं। इससे कई राशियां प्रभावित होगी। जिनकी राशि में राहु अच्छे हैं, वे आध्यात्मिक तौर पर आप भगवान की भक्ति करेंगे। शिवजी की पूजा से लाभ देगी। कहा जाता है कि केतु (Ketu) का आपकी लाइफ में बहुत प्रभाव पड़ता है।

जानें किन राशियों पर होगा असर

केतु (Ketu) का प्रभाव कई राशियों पर होगा। मेषराशि वालों को केतु के प्रभाव से लाभ होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में भी केतू तरक्की देंगे।

कर्क और कन्या राशि वालों के लिए बहुत राहत की बात रहेगी। दरअसल कन्या राशि में केतु 18 महीने से थे, ऐसे में कई परेशानियां होने के बाद अब इस राशि के लिए अच्छा समय आएगा। कर्क वालों को केतु आर्थिक लाभ और आध्यात्म में झुकाव दिलाएंगे।

तुला राशि के लोगों को 18 मई के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। इनके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपने जो दिक्कतें झेली हैं, अब अचानक आपको लाभ कराएंगी। इस तरह तुला राशि के लिए केतु अच्छा समय लाएं हैं। इस समय आर्थिक तौर पर थोड़ा सतर्क रहा होगा। पैसों को कहीं लगाने से पहले रिसर्च कर लें।

Exit mobile version