Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

18 महीने बाद केतु करेंगे गोचर, इन राशियों का आएगा अच्छा समय

Ketu

Ketu

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। छाया ग्रह केतु (Ketu) करीब 18 महीने बाद सूर्य की सिंह राशि में 18 मई 2025 को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे। केतु का सिंह गोचर कई राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों को व्यापार, नौकरी व वित्त में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें केतु (Ketu) का सिंह गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. वृषभ राशि- केतु (Ketu) का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। वृषभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन का आवक बढ़ेगा।

2. धनु राशि- केतु (Ketu) का सिंह गोचर धनु राशि वालों को शुभ फल देगा। केतु गोचर के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यस्थल पर अुनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या भूमिका मिल सकती है। वेतन में वृद्धि मिल सकती है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए केतु (Ketu) का गोचर शुभ रहगेा। तुला राशि वालों को आय में वृद्धि मिल सकती है। आर्थिक प्लानिंग सफल होंगी। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उस चीज की जीवन में उपलब्धता होगी।

Exit mobile version