Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केजी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

misdemeanor

misdemeanor

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में छह साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म (rape) के आरोपी (accused) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार (arreseted) कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिवा उर्फ शिवम (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार शाम बालिका के साथ बलात्कार किया था।

मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पहुंचा जेल

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने तीन घंटे तक नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।

Exit mobile version